दाड़लाघाट : बुघार स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने भाव प्रकट किया। विद्यालय परिसर में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। संवाद के दौरान विभिन्न विषय जिनमें छात्रों के परिणाम सभी कक्षाएं छठी से 8वीं तक 9वीं से 12वीं तक अविभावकों के समक्ष रखे। छात्रों की अनुपस्थिति के विषय पर चर्चा हुई। विद्यालय में चल रहे कार्यक्रम जैसे मध्यान पोषण तथा स्वच्छता पखवाड़ा में किए जा रहे प्रयासों को प्रधानाचार्य ने सभी लोगों को अवगत करवाया। विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए भेंट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को इसी प्रकार जारी रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चाखड़ पंचायत प्रधान गुरुदेई, एसएमसी अध्यक्ष खेमराज, प्रधानाचार्य रेखा राठौर, पूर्व प्रधान, अध्यापक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
