दाड़लाघाट : धुन्दन स्कूल में आयोजित की गई शिक्षक महासंघ बैठक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ) के तत्वावधान में संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट की बैठक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंकर देव शर्मा ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिल उपस्थित रहे। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से संपूर्ण भारतवर्ष के विद्यालयों में 1 अगस्त, 2022 को किए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।
ज्ञात रहे कि 1 अगस्त, 2022 को संपूर्ण भारतवर्ष के विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसी संदर्भ में शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में खंड व मंडल स्तर पर विद्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी सत्र के लिए सदस्यता अभियान की भी योजना बनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर देव शर्मा, सुमन बट्टू, जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, संगठन मंत्री अमर देव, अतिरिक्त जिला मंत्री भगत राम सहित सभी जिला, खंडों व मंडलाें के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
