जसवां परागपुर : राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की रहती है अहम भूमिका : बिक्रम सिंह ठाकुर

विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर
हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा स्वयं आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन श्री चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में किया गया, जिसमें राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों को संबाेधित करते हुए उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को देश को दिशा देने का काम करता है। इसी कारण शिक्षक को राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज के सम्मान का पात्र है। इसी कारण हमने शिक्षकों के सम्मान में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने जस्वा परागपुर में विकास का नया इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र के विकास में कभी भेदभाव नही किया है। कोटला में लोकनिर्माण का डिवीजन है तो परागपुर में जलशक्ति का डिवीजन है। ब्लॉक डाडासीवा में तो दूसरा व्लाक परागपुर में है।
50 बैड हॉस्पिटल डाडा में बनाया है तो 24x7 स्वास्थ्य सुविधा रक्कड़ में है, तो मार्डन हॉस्पिटल की सुविधा परागपुर में दी जा रही है। पॉलिटेक्नीक कालेज डाडा में दिया है, तो फार्मेसी कालेज कुहना को दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हर असहाय के साथ खड़ी है। किसी का इलाज या किसी की पढ़ाई पैसे की वजह से नही रुकेगी हम हर बेसहारा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गणना अब जसवां परागपुर से होगी। इस क्षेत्र को मार्डन क्षेत्र बनाया जायेगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि देश की जनता प्रदेश की जनता परिवर्तन को समझ रही है। राष्ट्र निर्माता शिक्षकों से आग्रह है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझे । व देश समाज को जागरुक्त करे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, प्राचार्य मुलखराज शर्मा व एचआरटीसी के निदेशक सुशील शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।