अंतर्सदनीय अंग्रेजी काव्य वाचन प्रतियोगिता में टीक सदन ओवरआल विजेता
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में अंतर्सदनीय अंग्रेजी काव्य वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में चिनार, देवदार, ओक, और टीक सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग के चारों सदनों में से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। टीक सदन से कनिष्ठ वर्ग की साइना को प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि चिनार सदन की मायरा लिहान्तु और ओक सदन की अग्रिम दूसरे स्थान पर रहीं । इसी के साथ-साथ वरिष्ठ वर्ग का प्रथम पुरस्कार चिनार सदन के आयन महाजन ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर ओक सदन के संमीत शर्मा और देवदार की जसनूर आहूजा रहीं।
अंतर्सदनीय अंग्रेजी काव्य वाचन प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब टीक सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर चिनार सदन तथा ओक सदन को तीसरे स्थान पर संतुष्ट रहना पड़ा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई और विजयी सदन के प्रतिभागियों को मंच पर हेड पंकज शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और भीतरी भय को दूर करने के लिए यह अवसर उनके लिए सुनहरी होता है।
