साेलन : सीमा महाविद्यालय में टेक्नोपैक एडवाइजर्स ने छात्रों को बांटी निःशुल्क पाठन सामग्री
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे ग्रेजुएट-एड-ऑन कार्यक्रम के तहत सीमा महाविद्यालय में 60 विद्यार्थियों को निःशुल्क बैग, स्टेशनरी और किताबें बांटी गई। ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स के सहयोग से आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में छात्रों को विविध कोर्स से संबंधित जानकारी भी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राय सिंह नेगी और प्रो. हरीश साजटा जी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया। कौशल विकास कार्यक्रम बहुत अच्छा है और इससे छात्रों को स्व रोज़गार संबंधी विविध क्षेत्रों के बारे में जरूरी जानकारी मिलेगी। ग्रेजुएट-एड-ऑन प्रोग्राम से कॉलेज के छात्रों की क्षमता का विकास होगा और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप उन्हें रोजगार के नए मौके मिलेंगे। उन्होंने ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी।
टेक्नोपैक के स्टाफ़ ने बताया कि विभिन्न कोर्स में प्रवेश ले चुके 60 छात्राएं को निःशुल्क किताबें, स्टेशनरी व अन्य चीजें दी गई हैं। सीमा महाविद्यालय में उक्त कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थी देश के प्रतिशिष्ट संस्थानों में रोज़गार प्राप्त कर चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों का रूझान इस कार्यक्रम के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि टेक्नोपैक एडवाइजर्स रोजगार परक शिक्षा देने के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है, ताकि वह भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के ग्रेजुएट एड ऑन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. नीतिका धवन, कोर्स ट्रेनर नेहा रूखटा और ट्रेनर संगीता मौजूद रहे।
