ज्वालामुखी : टिहरी स्कूल की स्वाति ने 100 मीटर दौड़ में हालिस किया स्वर्ण पदक
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
गुजरात में आयोजित 12 राष्ट्रीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वालामुखी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी की छात्रा स्वाति ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल करके अपने राज्य और अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए कांगड़ा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने स्वाति के माता-पिता को शुभकामनाएं प्रेषित की।
