इंदाैरा : एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार ने फहराया तिरंगा
विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी फहराया झंडा
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में एसडीएम कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिसमें तहसीलदार विनोद टंडन ने झंडा फहराया| इस अवसर पर पुलिस थाना इंदौरा के एसआई सचित कालिया व उनकी टीम ने झंडे को सलामी दी। इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हमारे देश का है। संविधान से हम सुशाषित देशवासी बने, हमारा देश विविधताओं में रहते हुए भी एक हैं, आज हमारा फर्ज है कि हमारे मन में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए। देश के लिए सभी शहीद हुए योद्धाओं के लिए यही हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके दर्शाए मार्ग पर चलते रहें।तहसीलदार विनोद टंडन ने कहा कि संविधान आज के दिन लागू हुआ था।
हम संविधान के प्रति अपनी पूर्ण श्रद्धा निभाए व राष्ट्रहित के लिए कार्य करें। जैसे हम अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हैं वैसे ही हमें देश के प्रति इस सेवा कार्य में भाग लेना चाहिए, देशभक्ति की प्रत्येक व्यक्ति के मन में निरंतरता रहनी चाहिए। इसी रसम को निभाते हुए अलग-अलग पंचायतों में पंचायतों के प्रतिनिधियों व कई जगह रिटायर्ड आर्मी अफसरों ने तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस की इस रसम को अदा किया और देशभक्ति के लिए सर्वोपरि रहने की कसमें खाई। ग्राम पंचायत भोग्रवां में आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन ने वहां पर आए हुए युवाओं को देश के लिए कार्य करने की वह देश को सर्वोपरि मानने की सलाह दी। नशे से दूर रहने की भी सलाह भी युवाओं को दी।
