कांगड़ा : दस वर्षाें में क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ- चौधरी सुरेंद्र काकू
( words)

मनोज कुमार। कांगड़ा
चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव खोपा कोहाला में पहुंचे व महिला मंडलों की बहनों को अपनी विधायक पेंशन से दस दस हजार रुपए के नकद बैंक चैक दिए। दस वर्षाें में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर जितना विकास होना चाहिए था, उतना विकास नहीं हुआ है, विकास जीरो प्रतिशत रहा है। महिला शक्ति महिला मंडलों महिला बहनों के सहयोग के बिना शक्तिशाली व विराट विकास नहीं हो सकता। दस वर्षाें तक मौजूदा विधायक ने अपने कुछ चहेतों से जिनकाे सरकारी ठेकेदारी के रूप में फायदा पहुंचाया गया है। महिला बहनों व महिला मंडलों का विकास नहीं किया गया, मात्र वोट में प्रयोग किया, विकास जीरो प्रतिशत रहा है।