सोलन : जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 26 अगस्त तक निविदाएं की गई आमंत्रित
( words)
जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन द्वारा 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के प्रशिक्षण के लिए प्रयुक्त होनेे वाले टैंट, टेबल, कुर्सी तथा भोजन, चायपान एवं हल्के आहार इत्यादि के लिए इच्छुक फर्मों से 26 अगस्त प्रातः 11.00 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
निविदाएं 26 अगस्त प्रातः 11.00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन के तहसीलदार (निर्वाचन) को प्रस्तुत की जानी हैं। प्राप्त निविदाएं 26 अगस्त को ही दिन में 03.00 बजे खोली जाएंगी। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन के तहसीलदार (निर्वाचन) से प्राप्त की जा सकती है।
