डाडासीबा : तेंदुए के आतंक से पंचायत भनेड़ के मलोट गांव के लोगों में दहशत
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत भनेड़ के गांव मलोट के वार्ड-1 में इन दिनो दिन दहाडे व रात को बेखाैफ घूम रहा खुखांर तेंदुए ने स्थानीय लोगोा का जीना मुश्किल कर रखा है। वहीं, बीते चार दिन पहले उक्त तेंदुए ने जहां गांव मलोट में संतोष कुमारी की गौशाला के बछडी़ को जान से मार दिया, तो बही ऐसे में क्षेत्र भर में दहशत का महौल बना हुआ है। उन्होंने बताया दूसरे दिन उनके कुत्ते को भी तेंदुआ उठाकर ले गया है। हम सभी परिवार तेदुएं के डर से जिंदगी बसर कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय निवासी निर्मला देवी का कहना है कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें स्कूल भेजने से डर लगने लगा है। कहीं यह तेदुंआ उन पर भी हमला न कर दें।
गांव मलोट में दिन-दिहाड़े घूम रहा तेंदुए का यहां आंतक इतना बढ़ चुका है कि मवेशियों के साथ-साथ ग्रामीण पर भी यह जानलेवा हमला बोल सकता है। वहीं, स्थानिय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उक्त तेंदुआ गांव मलोट में घूमता पाया गया। उन्होंने वन विभाग से अनुरोध किया है कि इस तेंदुए को पकड़ कर कहीं भेजा जाए। इस संबंध में भनेड़ के पंचायत प्रधान अनूप ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ रिहायशी क्षेत्राें में घूम रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से अनुरोध है कि यथाशीघ्र इस तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि लोग दहशत के माहौल से निकल सके।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में रेंजर अधिकारी नरेंद्र सिंह डाडासीबा से बात की गई, तो उन्होंने बताया मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मौके पर फारेस्ट गार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है, स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
