अपना रवैया स्पष्ट करे करे वरना कांग्रेस करेगी घेराव : ठाकुर हीरापाल सिंह
कोरोना के कारण पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसायी व टेक्सी ऑपरेटरों का बुरा हाल है। सरकार इस क्षेत्र में प्रभावित होने वाले लोगों की सहायता नहीं कर रही। इस बारे में सरकार को अपना रवैया स्पष्ट करना होगा वरना कांग्रेस प्रदेश में इन सभी मुद्दों पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह बात ठाकुर हीरापाल सिंह पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सह संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश ने पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन दोनों ही आंतरिक युद्ध के शिकार हैं क्योंकि भ्रष्टाचार में संलिप्तता के मामले में पहले पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल का त्यागपत्र लिया गया अब जांच के बाद उन्हें निर्दोष करार दक दिया गया। इसी तरह से एक और मंत्री सरवींन चौधरी के ऊपर जमीन घोटाले में संलिप्तता पाई गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह एक बड़ा मंत्री जो मंडी ज़िला से संबंधित है क्या वो पाक दामन है जिस तरह बैठकों में वो अधिकारियों को कर्मचारियों को प्रताड़ित करते देखा गया है उस पर कभी भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। हालत यह है कि मुख्यमंत्री कोई भी निर्णय नहीं ले पा रहे हैं बल्कि प्रदेश से संबंधित हर निर्णय दिल्ली में बैठे आका कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान जग हंसाई का पात्र बनकर रह गई है जो भी निर्णय सरकार और संगठन से संबंधित हो रहे हैं वो राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों से हो रहे हैं तथा मुख्यमंत्री एक पुतला बनकर रह गए हैं। प्रदेश में सिर्फ नाममात्र की सरकार है क्योंकि अगर सभी निर्णय दिल्ली से ही होने है तो प्रदेश में सरकार होना न होना एक बराबर है। प्रदेश में प्रथम बार ऐसा लग रहा है कि सरकार नाम की कोई चीज नही है सिर्फ राष्ट्रीय एजेंडे के सिवाए प्रदेश स्तरीय सभी मुद्दे गौण है। विकास ठप्प पड़ा है। कोई नई परियोजना लागू नहीं। कितने ही राष्ट्रीय उच्च मार्गो को चौड़ा करने की बात की थी आज बिजली सीमेंट पानी जो हिमाचल में पैदा होते है ये तीनो चीजे महंगी हैं।