शिमला : प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरंभ में अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
