शिमला : मुख्यमंत्री ने एसआर राणा के परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं की व्यक्त
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के गांव कोहलका में भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी एसआर राणा के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एसआर राणा का 03 जनवरी, 2023 को कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सेवाओं का निर्वहन करते हुए हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक चंद्रशेखर, डीआईजी मधुसूदन, उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थीं।
