सोलन में सेवा ही समर्पण अभियान के तहत चलाए गए स्वच्छता अभियान का हुआ समापन
( words)
सेवा ही समर्पण अभियान के तहत वीरवार को सब्जी मंडी वार्ड नंबर 3 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने सब्जी मंडी के पास सफाई की। 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलाये गये इस स्वच्छता अभियान का आज समापन हुआ। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल सचिव एव पार्षद रजनी, तरुणा, उर्मिल, लवली, रीना ब्यास उपस्थित रही। यह जानकारी महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप ने दी।
