गांव बागा व नौणी में सड़कों की हालत खस्ता, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
दाड़लाघाट पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने प्रेस में बयान जारी करते हुए कहा कि दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव बागा, नौणी के लिए रोड बने हुए लगभग 13 वर्ष हो चुके हैं, व सड़क की हालत बे-हद खस्ता हो चुकी है। सड़क पर छोटे वाहनों का चलना बहुत ही मुश्किल है। इस सड़क में टायरिंग का कार्य शुरू हुआ था मगर अब काफी समय से वह कार्य बंद पड़ा हुआ है। गांव बागा, नौणी के लोग विभाग के सहायक अभियंता से भी मिले व उन्होंने इस सड़क की मरम्मत के लिए कनिष्ट अभियंता से बजट बनाने का भी आग्रह किया पर सड़क का काम विभाग के आश्वासन तक ही सिमटा रहा।
सभा के सदस्यों ने सहायक अभियंता से आग्रह किया है कि इस सड़क की असली हालत का जायजा लिया जाए, ताकि लोगों को इस कोरोना काल में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
