कुमार साहिल और सौरभ अत्री के नाम रही हिमाचल उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या

19वें हिमाचल उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या कुमार साहिल के नगमों और सौरभ अत्री की पहाड़ी नाटियों के नाम रही। पहली संध्या में पहाड़ी गायक मदन झालटा ने भी खूब रंग जमाया। मंडी से आए शास्त्रीय नर्तक दिनेश गर्ग और मनीष पराशर की जुगलबंदी में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति भी खूब सराही गई। डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापकों अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट और महासचिव कीर्ति कौशल ने आए मेहमानों का स्वागत किया।
पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के उद्योग आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री महोदय के साथ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, राहुल ठाकुर, सुरेंद्र शेट्टी,अरुण शर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, अंकुश सूद, संजीव ठाकुर, विजय ठाकुर, रजत थापा सहित नगर निगम के पार्षद संगीता आदि भी मौजूद थे। पहले सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष कृपाल सिंह पसरिचा मौजूद रहे।
पहली सांस्कृतिक संध्या में आयोजित इंटर कॉलेज डांस कंपटीशन में होम्योपैथी कॉलेज ने पहला स्थान हासिल।किया जबकि दूसरे स्थान पर बाहरा यूनिवर्सिटी तथा तीसरे स्थान पर एल आर कॉलेज रहा। ग्रीन हिल्स कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिमाचल के स्टार पहाड़ी डांसर जोगिंदर हाबी और जानीमानी मीडिया हस्ती मनोज ठाकुर ने निभाई। तीसरी संध्या में एसजे डांसिंग जोन, एलिट इंटरनेशनल, वंडर डेकेयर के बच्चों ने भी डांस प्रस्तुतियां दी। पहली संध्या में डायनामिक इंडिया युवा मंडल के सचिव संजीव वर्मा, रिपुदमन सिंह, नीरज गाजटा आदि भी मौजूद रहे।