कांगड़ा : 74वां गणतंत्र दिवस पर पंचायत रजियाणा के प्रधान ने फहराया तिरंगा
तिलक राज। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ती ग्राम पंचायत रजियाणा के साथ-साथ कई पंचायताें में उपमंडल स्तरीय 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस माैके पर पंचायत प्रधान संताेष कुमारी ने ध्वजाराेहण किया। इस अवसर पर चिन्मय शिव, चिन्मय साईं महिला मंडल सहित कई महिला मंडलाें के सदस्याें ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। महिला मंडलाें की सदस्याें द्वारा परेड की गई। इस अवसर पर उपस्थित लाेगाें काे पंचायत प्रधान द्वारा संबाेधित भी किया गया।
इस माैके पर संताेष कुमारी द्वारा शहीदाें काे नमन किया और नारी शक्ती व नशा निवारण पर भी लाेगाें जागरूक किया गया। प्रधान संताेष कुमारी ने सभी गांववासियाें काे 74वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस माैके पर प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य सहित कई स्थानीय लाेग भी उपस्थित रहे। इस माैके पर चिन्मय ग्रामीण विकास संस्था सिद्वावाड़ी से पवना देवी, नारायणी, सचिन, गीता आदि ने महिलाओं काे महिला ग्राम सभा के बारे में जागरूक किया।
