Kunihar :- हि .प्र राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन इकाई कुनिहार की बैठक कुनिहार कार्यालय में हुई सम्पन्न
यह बैठक सभा के वरिष्ठ उप प्रधान ई.रुपेन्द्र कौशल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सभी सदस्यों ने बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक मे इकाई के प्रधान ई.रत्न तनवर ने बताया कि डिविजनों से पता करने पर ज्ञात हुआ कि बोर्ड द्वारा कुछ श्रेणियों के वेतनमानों में 2012 से बदलाव के आदेश होने के कारण 1.1.2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की पे फिक्सेशन दुबारा होने के कारण ज्यादा समय लग रहा है तथा इस कारण इस माह की पैन्शन नए वेतनमानो के अनुसार नही दी जा सकी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पैन्शनरज को पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार धारा 5.1 ( ए) की आप्शन के आदेश तुरन्त लागु करे। उन्होने बोर्ड से मांग की कि पेन्शन भत्ता संशोधित बेसिक पे पर दिया जाए। पेंशनरों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
