दाड़लाघाट : घणागुघाट स्कूल का प्रधानाचार्य और अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में उप शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश नेगी की अगुवाई में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता और अधीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उप शिक्षा निदेशक अपनी टीम सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। अधीक्षक दिनेश शर्मा ने कार्यालय से संबंधित समस्त रिकॉर्ड की जांच की तथा सभी को दुरुस्त पाया। शिक्षा उपनिदेशक डॉ. जगदीश चंद्र नेगी ने विद्यार्थियों से उनके विषय संबंधी प्रश्न पूछे और उनका भविष्य उज्जवल बने इस हेतु आवश्यक टिप्स भी दिए। विद्यालय परिसर, आसपास का पर्यावरणीय सौंदर्य, विद्यालय में विद्यार्थियों में शिक्षण की बेहतर वातावरण और हाल ही में जोन और जिला स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य विनोद कुमार और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर बधाई दी।
