दाड़लाघाट : देव बाडुबाडा दाड़लाघाट की जात्रा का हुआ आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अनिल गुप्ता के घर पर देव बाडुबाडा दाड़लाघाट की जात्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देवता के करींदो ने क्षेत्र की भलाई के लिए देवता से आशीर्वाद मांगा और जिनके घर पर देवता आए हुए थे। उनके सुख की कामना की। देवता के कारिंदों ने पारंपरिक विधि विधान व वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के साथ देवता की स्तुति की। देवता ने अपने पुजारी के माध्यम से लोगों को आशीर्वाद दिया। देव दाड़लाघाट के सचिव श्याम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में बाडुबाड़ा देवता के प्रति अटूट आस्था है। देवता की जात्रा वर्ष में केवल दो माह तक चलती है। इसमें देवता लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, बालकराम राम, मोहन सिंह ठाकुर, अनिल गुप्ता, संजीव गुप्ता, विकास गुप्ता, पुष्पा, रजनी, दीपा, वेदप्रकाश शुक्ला, जगदीश ठाकुर, हेमंत वर्मा, देवराज कौंडल, हेतराम, लोकराम, अनु शर्मा, सत्या, पारस व हार्दिक सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
