भरमौर : हितेश जरयाल को सौंपी यूथ कांग्रेस कमेटी महासचिव की जिम्मेदारी
मनीष ठाकुर। भरमौर
भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने यूथ कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारणी का गठन किया गया। हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के नेतृत्व में इस कार्यकारणी का विस्तार किया गया। चार राज्यों में मिली करारी हार के बाद युवा कांग्रेस कमेटी भरमौर द्वारा पार्टी को एकजुट करने का अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत हिमाचल के पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और अमित भरमौरी के नेतृत्व में जिला चंबा से आभियान शुरू कर दिया है। भरमौर विधनसभा क्षेत्र के लिए, यूथ कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारणी में युवाओं को मौका प्रदान किया गया, जिसके तहत पार्टी में नए युवाओं को शामिल किया गया है। भरमौर विधनसभा क्षेत्र के लिए युवा कांग्रेस कमेटी भरमौर के लिए श्याम ठाकुर को अध्यक्ष, अभिनव पठानिया को युवा कांग्रेस कमेटी का उपध्यक्ष बनाया गया।
हितेश जरयाल को महासचिव की कमान दी गई। राजीव शर्मा को युवा कांग्रेस कमेटी भरमौर के लिए सचिव का कार्यभार प्रदान किया गया। हितेश जरयाल को भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कमेटी भरमौर का महासचिव बनाए जाने पर पार्टी का आभार प्रकट किया है। साथ में उन्होंने पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अमित भरमौरी, चंद्रमणी कुलेठी, भारतीय युवा कांग्रेस महासचिव अमरप्रीत लाली और हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का भी तह दिल से शुक्रिया किया। इस पद के लिए नियुक्ति किए जाने पर हितेश जरयाल ने पार्टी के सभी नेताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मुझे महासचिव की जिम्मेदारी सौंपने पर मैं तहे दिल से कांग्रेस पार्टी व आला पदाधिकारी का धन्यबादी हूं, जिन्होंने मुझे इस पद के काबिल समझा।