शिमला :18130 करोड़ के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र का एक बार भी नहीं किया धन्यवाद : भाजपा
भाजपा जिला किन्नौर की डाटा प्रबंधन अभियान को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में किया गया। इस बैठक में भाजपा के 2022 के प्रत्याशी सूरज नेगी और सह मीडिया प्रभारी कर नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। सूरत नेगी ने कहा कि हिमाचल का बजट एक खोखला बजट है। पूर्व सरकार ने प्रदेश में रखरखाव हेतु 3000 करोड़ का प्रावधान किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसमें कटौती कर 2774 करोड़ कर दिया है। मेजर वर्क्स के लिए पूर्व सरकार ने 5261 करोड रुपए का प्रावधान किया था और वर्तमान सरकार ने इसको भी घटाकर 4726 करोड रुपए कर दिया है। अगर देखा जाए तो पूरे बजट में केवल कटौती-कटौती और कटौती ही कि गई है।
कर्ण नंदा ने कहा की हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इस वर्ष 18130 करोड़ मिलने जा रहे हैं, लेकिन पूरे बजट भाषण के दौरान एक भी बार प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार का धन्यवाद तक नहीं किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लिया। केवल मात्र केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों को हिमाचल में चलाने की वाहवाही लूटने का कार्य किया। चाहे आप एसएमसी टीचर्स की बात कर ले या स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 1700 कर्मचारियों की बात करे, सभी एक स्थाई नीति का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को उन कर्मचारियों के लिए कुछ ठोस कार्य करना चाहिए।
