इंदाैरा : अस्पताल का दर्जा ताे बढ़ा, मगर सुविधाएं वैसी की वैसी, गर्भवती महिलाें परेशान
बिना रेडियोलॉजीस्ट के चल रहा इंदाैरा अस्पताल
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
पिछली सरकार ने भले ही इंदाैरा अस्पताल का दर्जा सीएचसी से सिविल अस्पताल का कर दिया है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आज तक यहां कुछ नहीं बदला है। टैस्ट सुविधा तो क्रसना लैब खुलने से हो गई है, किंतु एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की आज भी कोई सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाई। रेडियोलॉजीस्ट का पद पिछले लंबे समय से इंदाैरा अस्पताल में खाली चला है, जिस कारण लोगों को निजी अस्पताल व निजी लैबों में जाकर एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पताल पठानकोट या सिविल अस्पताल नुरपुर जाना पड़ता है। सिविल अस्पताल नूरपुर में भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 15 से 20 दिन का समय दिया जाता। इसके चलते महिलाओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। राहुल, राजेश, प्रिया व सुमित ने वर्तमान प्रदेश से गुहार लगाई है कि 40 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने वाले इंदौरा अस्पताल की भी सुध लें।
ज्यादा सुविधा नहीं तो रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध करवाएं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं वह लोगों को परेशानियों का सामना न करना पडे़ व डाक्टर सही से इलाज कर सके। सरकार लोगों के हितों के लिए करेगी कार्य। इस संबंध में विधायक मलेंद्र राजन इस संदर्भ में जब इंदौरा के वर्तमान विधायक मलेंद्र राजन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि पहले भी हम अस्पताल की सुविधाओं के लिए मुद्दा उठाते रहे हैं। वह कुछ दिनों पहले मैंने विधायक बनने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया था। वह जो जो सुविधाएं अस्पताल में होनी चाहिए, उसके लिए बीएमओ से बात की थी। वह जल्द से जल्द अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
इस संबंध में बीएमओ इंदाैरा संदीप महाजन का कहना है कि लोगों को एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में वर्तमान सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द अस्पताल में रेडियोलॉजीस्ट व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
