बी एल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामती के विद्यार्थियों ने 12वीं तथा दसवीं की परीक्षा में लहराया परचम
( words)
बी एल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामती के विद्यार्थियो ने सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में अपना लोहा मनवाया है। सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। जहां एक तरफ परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, वहीं 29 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में देवांशी सिंह 92% और कॉमर्स संकाय में समृति मांटा 92.6%, और आर्ट्स में मन्नत कक्कर ने 93.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। शेष सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं।
