सोलन : छत से गिरी महिला ने रास्ते में तोड़ा दम
( words)
पुलिस थाना सोलन में पीजीआई चंडीगढ़ से मिली सूचना के मुताबिक खाल्टू वासी एक महिला गिर कर जख्मी हो गई थी। उसे उसे इलाज के लिए सोलन अस्पताल से चंडीगढ़ रैफर किया गया था। मगर जख्मों का ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके पार्थिव शरीर को अब वापस सोलन लाया जा रहा है। उसके पति ने बताया कि वह पशुओं को घास लाने के लिए छत पर गई थी। जैसे ही उसने छत पर रखा घास खींचा तो उसका पैर फिसल गया।
