कुनिहार : पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा मनाया जायेगा तीसरा स्थापना दिवस
विकास खण्ड सोलन की पट्टाबरौरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून 2022 को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरौरी हरिपुर द्वारा अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष पटाबरौरी हरिपुर पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष आत्मा शर्मा होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता केडी शर्मा मुख्य सलाहकार राज्य पेंशनर्ज एवं जिला अध्यक्ष पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन करेंगे। इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने जिला की सभी इकाइयों व पेंशनरों से इस समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है।
