रोहड़ू कोर्ट और SDM ऑफिस को उड़ाने की धमकी, संजौली में लगे पोस्टर से मचा हड़कंप
शिमला जिले के भराड़ी रोड के समीप एक अज्ञात पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टर में रोहड़ू स्थित अदालत परिसर और SDM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही जिला शिमला पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
सुरक्षा के मद्देनजर रोहड़ू अदालत परिसर और SDM कार्यालय को खाली करवा लिया गया। परिसर में खड़े सभी वाहनों को हटाया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही बम निरोधक दस्ता भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गया।
पुलिस द्वारा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।
फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच लगातार जारी है।
इस मामले में थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जिला शिमला पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
