दाड़लाघाट : सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य विकास वर्ग का आयोजन
मनाेज कुमार : दाड़लाघाट
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में तीन दिवसीय आचार्य विकास वर्ग का आयोजन किया गया। इस मौके पर तीन दिवस आचार्य विकास वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न सोपानो, आयामों और कार्यकलापों पर गहनता से विचार-विमर्श व चर्चा की गई। वर्ग की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन जिला अध्यक्ष मस्तराम ने की। आचार्य दीदियों को बीआरसी अर्की लच्छी राम, जिला उपाध्यक्ष सोलन रामचंद्र, योग व संस्कार केंद्र प्रमुख दाड़ला स्कूल सत्यवती के बहुमूल्य विचारों और मार्गदर्शन का भी साथ मिला।
समापन अवसर पर महामंत्री हिमाचल शिक्षा समिति दिलाराम चौहान ने 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के संदर्भ में आचार्य दीदियों को विद्या भारती व हिमाचल शिक्षा समिति की नई रणनीतियों से अवगत करवाया तथा साथ ही आचार्य दीदियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें। इस मौके पर दाड़लाघाट स्कूल के 07 सरस्वती विद्या मंदिरों के 50 आचार्य-दीदियों ने भाग लिया।
