साेलन: तीन दिवसीय स्व. पवन गुप्ता मैमोरियल टूर्नामेंट संपन्न
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
आदिवासी कल्याण समिती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्व. पवन गुप्ता मैमोरियल टूर्नामेंट का समापन कल देर रात तक हुआ। समापन से पहले दूसरे राउंड मे 19 टीमों ने व तीसरे राउंड में 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से चायन की गई 5 टीमों के मध्य फाईनल मैच हुए समापन समरोह मे मुख्यातिथी सैंटलुक्स स्कूल के प्रबंधक फादर सहाय राज व प्रिंसिपल सिस्टर लवीना विषेश रूप से शामिल हुए समिती की और से उन्हे स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आदिवासी कल्याण समिती के सदस्यों की सरहान की और कहा की खेल से हर उम्र के लोगों का शरीर स्वस्थ बनता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाहे व महिला हो या पुरुष भाग लेना चाहिए। सहाय राज व लवीना ने विजेता टीमो को इनाम की राशी ट्राफी मेडल दे कर सम्मानित किया। एमआरएस रबोन टीम ने पराला खडा पत्थर टीम को 2-1 हरा कर प्रथम इनाम 41 हजार रू व ट्रॉफी पर कब्जा किया टीम के कप्तान रोपा उरॉव उप कप्तान सुखदेव ने इसका श्रेय टीम के सभी सदस्यों को दिया।
पराला खडा पत्थर टीम ने आईएसबीटी शिमला सी टीम को 1-0 से हरा कर दूसरे इनाम 21 हजार व ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम के कप्तान संदीप उरॉव व उप कप्तान कार्तिक उरॉव ने टीम के सभी खिलाडीयो को बधाई दी व व अयोजको का धन्यवाद किया। आईएसबीटी शिमला सी टीम तीसरे स्थान पर रही उन्हें तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई। टीम के कप्तान जगेश्वर ने टीम के सदस्यो का हौसला बढ़ाते हुए कहा हम सब और ज्यादा महेनत करेंगे और अगले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। आदिवासी कल्याण समिती के सदस्यों प्रधान जॉर्ज समंत एरिया प्रबंधक दीपक, प्रदीप, बाबूनाथ सदस्य बाबूनाथ ने राजबाला गुप्ता पत्नी स्व. पवन गुप्ता, न्यूइरा कंस्ट्रक्शन के मालिक विकास कोशिक, सोलन प्रशासन व विशेष रूप से पुलिस कप्तान सोलन विरेंद शर्मा, सोलन हास्पिटल, सैंटलुक्स स्कूल प्रबंधन, समाजसेवी मुकेश गुप्ता व सोलन कंडाधाट के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
