करसाेग : सिराज छत्तरी लवी में शिरकत करेंगे च्वासी क्षेत्र के तीन देवता
राज सोनी। करसोग
हिमाचल के पहाङी क्षेत्राें में स्थानीय देवी देवताओं का महत्व सबसे अधिक है। प्रतिवर्ष इन देवताओं के सम्मान व समागम के लिए मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी कङी में हर वर्ष की भांति छत्तरी सिराज में पहली नबंवर 2022 से 4 नबंवर 2022 तक चलने वाले मगरू व मानगढ़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध छत्तरी लवी का आयोजन किया जा रहा है। छत्तरी लवी में श्रीमगरू महादेवजी व स्थानीय देवी देवताओं का अलग ही महत्व है। इस वर्ष देव प्रेमियों के लिए एक खुशी की खबर है कि छत्तरी लवी में इस वर्ष लवी 2022 में करसोग घाटी के च्वासी क्षेत्र के तीन आराध्य देवता शिरकत करेंगे, जिसमें गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्धजी, दो गढ़ वजीर श्री झाकङु नाग हुंगलूजी, गंगा पुत्र भीष्म श्री नाग पोखी जी यह पहला मौका है की जब च्वासी क्षेत्र के देव पहली बार मगरू व मानगढ़ क्षेत्र में किसी मेले शिरकत कर रहे है। जानकारी देते हुए मगरू महादेव मंदिर प्रबन्धन समिति के कारदार सुरेंद्र राणा व भण्डारी गोविंद राम ने बताया कि कमेटी द्वारा इन देवताओं को छत्तरी लवी में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।
मंदिर कमेटी महोग व कारदार संघ महोग की ओर से मंदिर के मुख्य भण्डारी हुक्म चंद ठाकुर, कारदार ओम वर्मा मंदिर प्रबंधन कमेटी प्रधान ध्यान सिंह ठाकुर व च्वासी क्षेत्र के युवा समाज सेवी कारदार च्वासीगढ़ टीसी ठाकुर, खन्योल च्वासी से भंडारी बालक राम प्रधान फिल्लौर सिंह ठाकुर तथा पोखी से भंडारी आशा राम कारदार भवानी दत प्रधान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि छत्तरी लवी को लेकर स्थति स्पष्ट हो गई है। कारदार टीसी ठाकुर ने बताया कि गढ़पति श्री नाग च्वासीजी पहली नम्बर 2022 को अपने मंदिर महोग से छत्तरी के लिए प्रस्थान करेंगे और नाग हुंगलू जी व नाग पोखी जी 2-11-2022 को प्रस्थान करेंगे।
उन्होंने ने संयुक्त रूप से बताया कि समस्त च्वासी की जनता से निवेदन किया है कि आप सभी कारदार, हारू बसनू, बाजीदार, रैत पजैत तथा समस्त च्वासीवासी जिसमें देवता प्रस्थान करेंगे को सुबह मंदिर में हाजिर हो जाएं। सभी देव प्रेमियों के लिए खुशी की बात है कि इस वर्ष छत्तरी लवी में समस्त मगरू व मानगढ़ वासियों तथा अन्य श्रद्धालुओं को च्वासी क्षेत्र के तीन देवता के दर्शन व आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।