कुनिहार: कल शिव तांडव गुफा में आयोजित होगा विशाल भंडारा
( words)
रंजीस सिंह। कुनिहार
जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा कल जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से गुफा में राम चरित मानस कथा का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे कल सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उसके उपरांत दोपहर से भंडारा आरंभ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
