सोलन : 20 जनवरी तक नडोह सड़क पर आवाजाही रहेगी बाधित
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए है कि वार्ड-8 में नडोह सड़क पर मदन शर्मा के घर से सुनीता के घर तक सड़क की मुरम्मत के दृष्टिगत 20 जनवरी, 2023 तक वाहनों की आवजाही के लिए बंद रहेगा। इन आदेशो के तहत वार्ड-8 की नडोह सड़क पर 20 जनवरी, 2023 तक मुरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश आपातकालिन सेवाएं, अग्निशमन, एंबुलेंस व रोगियों के वाहनों पर लागू नहीं होंगे।
