कुनिहार : निजी व सरकारी स्कूलाें के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर हुआ समाप्त
25 नवंबर को खिलाड़ी धर्मशाला के लिए हाेंगे रवाना
रंजित ठाकुर। कुनिहार
जिला सोलन के निजी व सरकारी विद्यालयों के अंडर-14 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों का राज्य स्तर की खेलों के लिए छात्र विद्यालय कुनिहार में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को समाप्त हो गया। इस शिविर में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत करते हुए खूब पसीना बहाया। शिविर इंचार्ज नंद लाल की अगुवाई में इस शिविर में जिला से 56 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। 24 नवम्बर तक चले इस शिविर में खिलाड़ीयो ने योगा,जूडो, चेस,गोला फेंक,डिस्कस थ्रो, रेस, हाई जम्प, लोंग जम्प व अन्य एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण लिया। शिविर इंचार्ज नन्द लाल ने बताया कि 25 नवंबर को यह खिलाड़ी धर्मशाला के लिए रवाना होंगे व धर्मशाला में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला सोलन का नाम रोशन करेंगे।
