सरकाघाट : ध्वाली में हाेगा भाजपा महिला मोर्चा धर्मपुर का प्रशिक्षण शिविर
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे शिविर का शुभारंभ
प्रदेश भाजपा की कई महिला नेत्रियों सहित एसपी मंडी भी विशेष रूप से लेंगी भाग
सुनील कुमार। सरकाघाट
भाजपा महिला मोर्चा धर्मपुर मंडल का विशेष प्रशिक्षण शिविर रविवार को किसान भवन ध्वाली में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सुबह 10-00 बजे दीप प्रज्वलित करके करेंगे, जबकि इस ऐतिहासिक 7 सत्रों वाले इस शिविर में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कई महिला नेताओं सहित एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री विशेष तौर पर शामिल होंगी। धर्मपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि पहले सत्र में समाज के प्रति महिलाओं का योगदान दूसरे सत्र में सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। तीसरे सत्र में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री नशा निवारण को लेकर महिलाओं को विस्तार से व्याख्यान देगी।
चौथे सत्र में जैम पोर्टल की प्रदेश प्रभारी संतोष सैनी उपस्थित महिलाओं को जेम पोर्टल पर विस्तार से जानकारी देंगी। पांचवें सत्र में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव एवं जुबलाईन एवं जस्टिस बोर्ड सदस्य जिला पार्षद वंदना गुलेरिया महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई महिला उत्थान की कई योजनाओं के बारे से अवगत करवाएगी। छठे सत्र में जिला सुंदर नगर भाजपा अध्यक्ष अंजू शर्मा सोशल मीडिया को लेकर जानकारी देंग़ी। कार्यक्रम के अंतिम सातवें सत्र में धर्मपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे।
धर्मपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर महिला मोर्चा सदस्यों ने पूरी त्यारियां कर ली है। उन्होंने बताया कि इसमें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों, महिला मंडलों के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर करेगी। उन्होंने इस विशाल सम्मेलन में तमाम मातृशक्ति को भाग लेने का आग्रह किया है।
