दाड़लाघाट : नेचड मैदान में ट्रांसपोर्टरों ने किया कुश्ती दंगल का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने व नशे से दूर रहने के लिए ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार के नेचड मैदान में ट्रांसपोर्टरों द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि दंगल हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व यूपी के पहलवानों का गौरव होते हैं। इसमें कुश्ती खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हिमाचल की बेटियां भी कम नही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना व नशे जैसी प्रवृति से दूर करना है। करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
दंगल की बड़ी माली जस्सा पहलवान व विकास के बीच हुई, जिसमें जस्सा बड़ावाला ने जीत दर्ज की। छोटी माली जयपाल ने जीती।विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से बड़ी माली जितने वाले को 18 हजार रुपए व उपविजेता को 15 हजार रुपए व छोटी माली के विजेता को 10 हजार रुपए व उप विजेता को 7 हजार रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अंबुजा सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड दीपक जसूजा, नायब तहसीलदार बंदोबस्त ललित गौतम, एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी, जनार्था, कुश्ती कमेटी के बालक राम शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, मेहर चंद ठाकुर, लेखराम ठाकुर, पदम चंदेल, रूपचंद, लेखराज चंदेल, जयचंद चंदेल, रामरत्न चंदेल, राम कृष्ण बंसल, तिलक शर्मा व श्रीराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
