साेलन : 23 जून को आयाेजित हाेगा त्रिदेव सम्मेलन, तैयारियां जाेराें पर
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
भाजपा सोलन में 23 जून को होने वाले शिमला संसदीय क्षेत्र त्रिदेव सम्मेलन को लेकर तैयारियों में लग गई है। इसको लेकर कल सांय पांच बजे से देर रात तक एक योजना बैठक चंबाघाट स्थित पीडब्लूडी रैस्ट हाऊस में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक डॉ राजीव सहजल की अध्यक्षता में हुई। बैठक की जनकारी देते हुए जिला भाजपा प्रैस सहसचिव मुकेश गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक नहान डॉ राजीव बिंदल ने पिछली बैठक में त्रिदेव सम्मेलन के लिए बनाई गई समितियों में से कुछ समितियों के कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यों की समीक्षा की नगर सजा सज्जा पर व्यापक चर्चा करते हुए इस कार्य को युवा मोर्चा को सौंपा गया है।
वहीं, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ राजीव बिंदल ने कहा की भाजपा हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियाें को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबुत करने मे लगी है। सोलन में होने जा रहे शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन मे 7000 के करीब बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बूथ एंजेट भाग लेंगे। इसी तरह अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों में भी त्रिदेव सम्मेलन संगठन को मजबुत करने के लिए हो रहे हैं। बिंदल ने कहा की त्रिदेव सम्मेलन मे सभी बुथ पालक बुथ अध्यक्ष बुथ एंजेट एक पहचान पत्र और कयूआर कोड दिया जाएगा और बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा की त्रिदेव सम्मेलन में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्र के बडे नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस तरह के और बडे़ कार्यक्रम आगे भी होते, रहेंगे बिंदल ने कहा की 2022 मे भाजपा की सरकार बनना तय है।
बैठक में डॉ राजीव सहजल ने कहा की शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन मे होने वाले त्रिदेव सम्मेलन से संसदीय क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं में नव संचार होगा। सम्मेलन मे हमें केंद्र के शीर्ष नेतृत्व का मार्ग दर्शन मिलेगा। सम्मेलन से भाजपा की रीढ़ कहलाने वाले हमारे कार्यकर्ता और त्रिदेव और शक्ति मिलेगी। हम सभी 2022 में मिशन रपीट के लिए तैयार है। अबकी बार पांच साल की सरकार का क्रम टूटेगा और हिमाचल में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनना तय हैं। उन्होंने कहा की सोलन जिला भाजपा के सभी विधायक प्रत्याशी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य व व्यवस्थित बनाने के लिए काम मे लगे हैं। बैठक में विषेश रूप से जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सुद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ राजेश कश्यप, मंडी समिती के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला महामंत्री नंदराम कश्यप, सोलन मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा व प्रदेश, जिला, मंडलों मोर्चों के पदाधिकारी नगर परिषद में भाजपा के पार्षद व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।