देहरा : कलोहा में आम के पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत
विनायक ठाकुर । देहरा
देहरा के तहत पड़ने वाले गांव कलोहा नेशनल हाई-वे पर गत रात करीब दस बजे पंजाब खन्ना से फीड लेकर आ रहा ट्रक हमीरपुर जा रही कि अचानक आम के पेड़ से टकरा गया, जिसमें 35 वर्षिय चालक की मौके पर मौत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने ट्रक के बीच फंसे चालक को लोगों के सहयोग से कड़ी मुशक्त के बाद बाहर निकाला और उसे उपचार हेतु वहां निकट अस्पताल ले गए, परंतु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान शशि कुमार पुत्र राम कृष्ण गांव बसबेड़ा तहसील ऊना के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शशि कुमार पजांब राज्य के खन्ना शहर से अपने ट्रक (HP19C 2005) में फीड भर कर हमीरपुर आ रहा था कि गांव कलोहा में नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक सीधा आम के पेड़ से जा टकराया, जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए, तो वही, इस हादसे में चालक शशि कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया था और जख्म के ताव काे सहन नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई।
ट्रक की अचानक ब्रेक फेल होने या अन्य कारणों से ट्रक पेड से कैसे टकाराया, यह तो पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा, लेकिन इस हादसे में चालक शशि कुमार की मौत होने पर हर कोई दुःखी है। खबर की पुष्टी करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी गुरदेब सिंह ने बताया कि रात को हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और चालक शशि कुमार की इस हादसे में मौत हो चुकी है। रविवार को मृत चालक शशि कुमार का पोस्टमार्टम करवा कर उसका पार्थिव शरीर परिजनों को साैंप दिया है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इस बारे गहनता से जांच कर रही है।
