शिमला : जुब्बल-हाटकोटी रोड पर पलटा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
बीते कुछ दिनों से लगातार जुब्बल-हाटकोटी रोड पर हादसों पर हादसे देखने को मिल रहे पिछले कल भी एक हादसा सामने आया था और आज भी जुब्बल दोषी के समीप एक बड़ा हादसा पेश आया, राशन से भरा ट्रक (HP 640 381) दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। बताया जा रहा कि हादसे का कारण ब्रेक फेल होना है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोट आई हैं।
