शिमला : भू-स्खलन से हुए नुकसान की टूटू इकाई ने की तुरंत भरपाई
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
शिमला नागरिक सभा की टूटू इकाई ने बंगाला कॉलोनी टूटू में ताज़ा भू-स्खलन से हुए नुकसान की तुरंत भरपाई करने की मांग की है। नागरिक सभा ने राहत एवं पुनर्वास कार्य को तेज करने की मांग की है। सभा ने नगर निगम शिमला,भवन एवं सड़क निर्माण विभाग व जिला प्रशासन से बंगाला कॉलोनी टूटू के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर सम्भव मदद की मांग की है। शिमला नागरिक सभा नेता व टूटू निवासी विजेंद्र मेहरा, हेमराज चौधरी, रजनी देवी, सौरभ कौंडल, राकेश कुमार, सुरजीत सिंह, मलकीयत सिंह, टेक चंद, संदीप वर्मा, विवेक कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, दीपक कुमार, कुंदन सिंह व रीता देवी आदि ने कहा है कि बंगाला कॉलोनी टूटू में हुए भूस्खलन से पूरी बंगाला कॉलोनी खतरे की जद में है। संजीव कुमार व पम्मी पुत्र श्री छवारा राम के मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान का अन्य हिस्सा असुरक्षित हो चुका है व मकान कभी भी गिर सकता है।
कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, नीलू व नेहा आदि के मकान भूस्खलन के कारण असुरक्षित स्थिति में हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत राहत एवं पुनर्वास का कार्य करना जरूरी है। भवनों की फौरी सुरक्षा के लिए ज्यादा संख्या में तिरपाल मुहैय्या करवाना ज़रूरी है। हालांकि मौके का एसडीएम व तहसीलदार शिमला ग्रामीण ने दौरा किया है व कुछ तिरपाल मुहैय्या करवाए हैं, परंतु प्रशासन से और ज़्यादा मदद की दरकार है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बंगाला कॉलोनी की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं।
