प्रसिद्ध शिव तांडव गुफा में दो दिवसीय रामचरितमानस कथा का आयोजन
कुनिहार। कोरोना के चलते जहाँ लम्बे समय से सभी मंदिर व अन्य संस्थान बंद थे तो अब वहीँ सरकार द्वारा मंदिरों को खोलने की मंजूरी के साथ ही मंदिरों में रौनक शुरू होने लग गई है और श्रद्धालुओं में भी खुशी व्याप्त है। कुनिहार की प्रसिद्द शिव ताण्डव गुफा लाखों भक्तों की श्रद्धा का केंद्र है। गुफा विकास समिति द्वारा करवाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी कोरोना का कई महीने असर रहा लेकिन अब धीरे-धीरे श्रद्धालु अपने इष्ट देव के दर्शनों के लिए आने शुरू हो गए है।
अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गुफा में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर आदि का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेष्ठ रविवार से दो दिवसीय राम चरित मानस कथा का अखण्ड पाठ गुफा में आरम्भ किया जाएगा जिसे जेष्ठ सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। समिति ने गुफा में शिवलिंग के दर्शन को पहुंचने वाले सभी श्रद्धलुओं से अपील की है कि सरकार व प्रसासन के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करें।
