माजरा में अवैध खनन करते हुए पकड़ी दो जेसीबी मशीन, 9 ट्रैक्टर और एक डम्पर
( words)
उपमंडल इंदौरा के क्षेत्र माजरा में सोमवार रात पुलिस प्रशासन ने डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व मे दो जेसीबी मशीन 9 ट्रैक्टर और एक डम्पर पकड़े। इन वाहन मालिको के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने माजरा चक्की दरिया में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए वाहन मौके से पकड़े। जब इस संदर्भ पर पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर धर्म चंद वर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होने कहा कि माजरा में अवैध खनन चला हुआ है और लगातार शिकायते आ रही थी जिस पर कल रात डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व मे थाना डमटाल टीम ने माजरा मे अवैध खनन पर कार्रवाई की गई व यह कार्रवाई भविष्य में जारी रहेगी।
