सोलन जिले के कसौली में भूस्खलन के मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौ*त
( words)
हिमाचल के सोलन जिला में सोमवार देर रात भूस्खलन होने से गिरे मलबे में दो मजदूर दब गए, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कसौली विधानसभा हलके के गाहर गांव में निजी कंपनी की ओर से फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था।
सोमवार देर रात 12:30 बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइडिंग हुई और मलबा मजदूरों के अस्थायी शेड पर आ गिरा। मजदूर मलबे के नीचे दब गए। वहीं, जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, दोनों मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। मलबे से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
