देहरा : आईटीआई नैहरनपुखर के बाहर आपस में भिड़े दो छात्र गुट
विनायक ठाकुर । देहरा
सरकारी आईटीआई नैहरनपुखर में शाम साढे़ 4 बजे छुट्टी के बाद गेट के बाहर दो छात्र गुटाें में आपस में लड़ाई-झगड़ें का मामला प्रकाश में आया है। सडंक के बीचों-बीच चौक पर हुआ यह गुंडगर्दी का नंगा नाच, जाे कि सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया है। वहीं, वहां पर मौजूद लोग बीच बचाव न करते, तो यह झगड़ा बड़ा रूप ले सकता था। मौके पर पुलिस की प्राथमिक जांच में इस मारपीट के लिए कुछ बाहरी युवा होने की बात भी सामने आई है। अचानक दो गुट्टों में हुई ऐसी मारपीट को देखते हुए वहां आबादी वाले क्षेत्र मे सनसनी फैल गई उक्त दोनों छात्र गुट आपस में क्याें भिडे़ इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा।
वहीं, इस मारपीट की सूचना लोगों ने आईटीआई के प्राचार्य ललित मोहन व डीएसपी देहरा विशाल वर्मा को दी। पता चलते ही आईटीआई प्राचार्य ललित मोहन ने उक्त हमलाबर छात्र गुटों को कैंपस लाया गया व प्राचार्य ललित मोहन ने इसकी सूचना उक्त छात्रों के परिजनों को दी। प्राचार्य ललित मोहन ने कहा कि इस तरह उक्त छात्रों में हुई आपसी मारपीट ठीक नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले युवाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। हमलावर युवाओं से पुलिस छानबीन कर रहे हैं।
