चंबा : 819 ग्राम चरस के साथ दाे युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

किशाेर गुप्ता। चंबा
चंबा-साहो मार्ग पर गत देर रात पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने 819 ग्राम चरस सहित दो लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान सावरिया वासी गांव घडेतर और भगत राम वासी गांव भटवाड़ के तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार एस आईएसयू सेल के प्रभारी परमेश शर्मा की अगवाई में सुंगल जीरो प्वाइंट पर नाका लगा रखा था।
इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहे सावरिया व भगत राम पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस टीम ने दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तुरंत हरकत में आते हुए पकड़ लिया पुलिस ने संदेह के आधार पर इन दोनों की तलाशी दौरान 819 ग्राम चरस बरामद की। उधर, डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने 819 ग्राम चरस सहित दो लोगों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।