आनी : निथर उपतहसील के डवारच-कलोग सड़क पर कार दुर्घटना में दो युवकों की गई जान
सड़क से करीब 350 मीटर नीचे लुढ़की कार, पुलिस और 108 घटनास्थल के लिए रवाना
चमन शर्मा। आनी
विधानसभा क्षेत्र की दुराह पंचायत के कलोग-डवारच संपर्क सड़क मार्ग पर डवारच के समीप खोगवा में एक कार दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार सड़क से करीब 350 मीटर नीचे लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना निरमंड से पुलिस दल और निथर अस्पताल से 108 एम्बुलेंस मौके की ओर रवाना हो गई। मृतकों की पहचान निखिल पुत्र किशोरी लाल उम्र 17 निवासी गांव शमोह डाकघर शारवी और जितेंद्र उम्र 23 वर्ष पुत्र ख्यालानन्द निवासी गांव सराहर ज रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क तक निकालकर कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम निरमण्ड के सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
