जसवां-परागपुर : गरली में घर में चोरी करने घुसे दो युवक, पुलिस ने दबाेचे
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते गरली के स्थानीय निवासी अभिषेक कौंडिन्य के घर में चोरी होने की वारदात प्रकाश में आई है। सूचना के मुताबिक गरली में बुधवार सुबह दो आरोपी एक घर में जा घुसे, जहां से उन्होंने 7000 रुपए की नकदी चुराई है। बताया जा रहा है घर के मालिक अभिषेक कौंडिन्य वहां पहुंच गए और उन्होंने चोरों को धर भी लिया साथ ही रक्कड़ पुलिस को भी सूचित कर दिया। जानकारी मिलते ही माैके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने घरवालों के बयान कलमबद्ध करके उक्त दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। साथ उनसे 7000 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों को कल देहरा कोर्ट में पेश करेगी।
