दाड़लाघाट यूको बैंक सील, कर्मचारी आया कोरोना पॉजिटिव
( words)
यूको बैंक की शाखा दाड़लाघाट में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकाला हैं। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर बैंक प्रबंधन ने बैंक शाखा को सैनिटाइज करने के बाद एसडीएम अर्की के आदेशानुसार बैंक को बंद करवा दिया है। इस वजह से लेन-देन करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को एटीएम के माध्यम से कार्य करना पड़ा। बैंक शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित आने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।
बैंक प्रबंधक अमीर चंद नेगी ने बताया कि सोमवार देर शाम को यूको बैंक दाड़लाघाट में एक कर्मचारी का कोरोना संक्रमित होने के पता चलते ही मंगलवार सुबह बैंक की शाखा को सैनिटाइज करने के एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आदेशों के बाद बन्द कर दिया है।
