अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी ने कारखाना परिसर में करवाया सैनिटाइज़र छिड़काव
अल्ट्राटेक सीमेंट बागा द्वारा कोविड-19 की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बागा, सराई घाटी, दरोबड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। कंपनी के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने बताया कि इस दौरान ज़रूरतमंद परिवारों को सरकार के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह, महिला मंडलों के माध्यम से मास्क बनाए गए एवं उनका वितरण ट्रक ड्राइवर, कामगार मजदूर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगो में किया गया।
नवनीत चौहान ने बताया कि इस मौके पर साथ ही साथ ट्रक ड्राइवरों को डायरी व पेन आदि वितरित किए गए। चौहान ने बताया कि व्यापक जन जागरूकता हेतु ऑडियो, वीडियो के माध्यम से कोविड-19 के बचाव की जानकारी भी दी गई। कंपनी द्वारा अपने कारखाना परिसर में सीमेंट एवं क्लिंकर ढूलाई क्षेत्रों में सैनिटाइज़र का छिड़काव किया गया, जिससे कोविड-19 के प्रभाव को कम किया जा सके। यूनिट हेड नवनीत चौहान ने बताया कि कंपनी द्वारा आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 की रोकथाम हेतु अनेकों कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्राम पंचायत, बीडीसी मेंबर एवं महिला मंडलों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी मिल रहा है।
