ऊना: अश्विनी जेतिक बने एंटी क्राइम, एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना के अध्यक्ष
ऑल इंडिया एंटी क्राइम एंटी करप्शन ब्यूरो पंजीकृत के ऑल इंडिया के वरिष्ठ उप प्रधान गौरव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में अपनी इकाई का विस्तार करते हुए जिला ऊना से सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार जेतिक को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अश्वनी जेतिक को नियुक्ति पत्र देते हुए गौरव शर्मा ने कहा कि अश्वनी जेतिक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, समाज में बेहतरीन पकड़ है और समाज के विभिन्न विषयों पर जानकारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि समाज को क्राइम व करप्शन से मुक्त बनाया जाए, जहां पर भी क्राइम करप्शन होती है, वहां हमारी टीम सरकारी विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई करें ताकि लोगों को राहत मिल। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में अश्वनी बेहतरीन टीम बनाकर के आगे काम करेंगे, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। देश भर में एंटी क्राइम एंटी करप्शन ब्यूरो बेहतरीन काम कर रहा है। अनेक मसलों को हल किया है, अनेक लोगों को राहत दी गई है। हिमाचल में भी एक सशक्त संगठन खड़ा किया जाएगा।
वहीं, अश्वनी जेतिक ने एंटी क्राइम एंटी करप्शन ब्यूरो के पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम बेहतरीन काम करेंगे। सरकार व विभाग का सहयोग लिया जाएगा, उन्हें सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि करप्शन किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। करप्शन मुक्त समाज बने यह हम सबको मिलकर के तय करना है।इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। जेतिक ने कहा कि जल्द ही जिला की टीम का गठन किया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर टीमें बनाई जाएंगी और हिमाचल प्रदेश की टीम का निर्माण भी राष्ट्रीय टीम के साथ मिलकर किया जाएगा।
