ऊना : उप मुख्यमंत्री को ज्योतिष गुरमीत बेदी ने शोध पुस्तक "एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान " की भेंट
हिमाचल अकादमी से पुरस्कृत जाने माने साहित्यकार गुरमीत बेदी ने आज हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ज्योतिष पर लिखी अपनी शोध पुस्तक " एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान " की प्रति भेंट की। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्योतिष विषय पर गुरमीत बेदी द्वारा गुरमीत बेदी द्वारा साढ़े तीन दशक तक व्यापक शोध के बाद लिखी गई अपनी पुस्तक में इसे एक साइंस साबित करने के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है , जिसमें ग्रह, नक्षत्र और खगोलीय पिंडों के बारे में बहुत सटीक गणनाएं करके प्रामाणिक जानकारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा वेदों को ज्योतिष की छठी आंख कहा गया है और भारतीय ऋषि-मुनियों व मनीषियों ने ज्योतिष पर कई महत्वपूर्ण ग्रंथ लिख कर इस विधा को और समृद्ध किया है।
